मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरनगर आस्था के रंग में रंगे मुजफ्फरनगर में मौसम के तेवर भी शिवभक्तों के उत्साह को डिगा नहीं सके। मंगलवार दोपहर के समय शहर में हुई तेज बारिश ने जहां आमजन को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर कांवड़िये का सैलाब लगातार आगे बढ़ता रहा। तेज बारिश के बीच भी शिवभक्तों के कदम थमे नहीं, बल्कि 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के बुलंद जयकारों के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर तेज कदमों से बढ़ते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई निजात, जलभराव बना आफतकांवड़ियों का उत्साह बारिश में भीगते हुए भी कांवड़िये का उत्साह देखते ही बन रहा था, मानो इंद्रदेव खुद गंगाजल लेकर जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का स्वागत कर रहे हों। शहर के दिल कहे जाने वाले ऐतिहासिक शिव चौक पर दोपहर में अद्भुत नजारा दे...