नई दिल्ली, जून 9 -- दोपहर का खाना खाते ही अगर आपका मन काम छोड़कर बिस्तर पर जाने का करने लगता है, तो आप अकेले नहीं हैं। ऑफिस में हों या घर पर, बहुत से लोग लंच के बाद सुस्ती और नींद महसूस करते हैं। अक्सर लोग इसे आलस समझ लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार आपकी थाली में क्या है, कितना खाया है और शरीर उसे कैसे पचा रहा है, यही तय करता है कि आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे या नींद से भरा हुआ। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, भारी खाना, ज्यादा मीठी चीजें और कमजोर पाचन इस समस्या की बड़ी वजह हो सकते हैं।क्या लंच के बाद नींद आना सामान्य है? हल्की सुस्ती महसूस होना आम बात है, लेकिन अगर रोजाना खाना खाने के बाद काम करने का मन ना करे, आंखें भारी लगें या शरीर में ऊर्जा कम महसूस हो तो इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- परिवार बढ़ाने ...