तेहरान, जुलाई 11 -- ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच जून में यथा स्थिति बनाए रखने पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है, जबकि ताली दो हाथों से ही बजती है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अगार्ची ने अमेरिका के साथ युद्धविराम डील भंग होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में फिर छिड़े संग्राम के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर भड़कते हुए एक पोस्ट में कहा, ''ईरान ने अब तक अपनी प्रतिबद्धता निभायी है, जबकि 'तथाकथित' अमेरिकी वित्त मंत्री समझौता ज्ञापन (एमओयू) के पैरा 9 का उल्लंघन कर रहे हैं।" उन्होंने इसे अमेरिका द्वारा पहले किए गए अन्य उल्लंघनों और गलत कदमों की कड़ी में एक और उल्लंघन बताते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि अनुपालन केवल पारस्परिक (दोनों पक्षों द्वारा) ही हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा 19 जून को हुए ...