धनबाद, मई 8 -- निरसा क्षेत्र के कंचनडीह गांव के रहने वाले दो युवकों की मौत बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। मैथन पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। शव पहुंचते ही गांव में चीत्कार शुरू हो गया और माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि कंचनडीह निवासी राहुल रवानी (32) व शासनबड़िया निवासी संजोग बहादुर (20) एक ही बाइक से मैथन घूमने गए हुए थे। रात में घर लौटने के दौरान कालीमाटी गांव के समीप रोड पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। मैथन पुलिस दोनों को बीपी नियोगी अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे दोनों के शवों को घर लाय...