कन्नौज, मार्च 20 -- कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ताकि मूल्यांकन कार्य समय सीमा में खत्म हो सके। शुक्रवार को एसबीएस इंटर कालेज में 17269 व केके इंटर कालेज में 13634 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया गया। डीआईओएस पप्पू सरोज ने कार्यालय में बनाए कंट्रोल रुम से दोनों केंद्रों की मानीटरिंग करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि समय सीमा में मूल्यांकन कार्य खत्म कर लिया जाए। तीसरे दिन एसबीएस इंटर कालेज में 17269 कापियों का मूल्यांकन हुआ। केंद्र पर 34182 कापियां जांची जा चुकी है। केके इंटर कालेज में इंटरमीडिएट 13634 कापियां जांची गई। केंद्र पर 29953 कापियां जांची जा चुकी है। उधर, मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक की आवंटन संख्या के मुताबिक उपस्थित 50 फीसदी से कम...