बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में सौतेली मां ने दोनों बच्चों को निशाना बनाया। छह वर्षीय बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं तीन वर्षीय बच्ची सौतेली मां के गुस्से का शिकार हो गई। सौतेली मां ने पीट-पीटकर तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव सुरजावली निवासी विनोद नोएडा में नौकरी करता है। कुछ वर्ष पूर्व उसका पहली पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके चलते उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद विनोद ने पूनम से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसे दो संतान थीं। जिनमें से बड़ा बेटा छह वर्षीय विराट और छोटी बेटी तीन वर्षीय काव्या है। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेली मां पूनम दोनों बच्चों को नुकसान पहुंचाना चाहती थी। घटना के दौरान उसने दोनों बच्चों को निशाना बनाया, लेकिन छह वर्षीय...