काशीपुर, दिसम्बर 13 -- काशीपुर संवाददाता। नैनीताल हाईवे पर गड़प्पू में हुए सड़क हादसे में मृतक दो बच्चियों के शव को लेकर परिजन घर के लिए रवाना हो गए। हादसे में बच्चियों के पिता और उनके साले की मौके हुई थी। जिनके शव भी परिजन हल्द्वानी से ले आए थे। बता दें कि शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद के स्यानी गेट थाना नन्दग्राम निवासी प्रदीप यादव (28) पुत्र राजेश यादव अपनी पत्नी ज्योति (27), साढ़े तीन वर्षीय पुत्री अनन्या उर्फ परी, डेढ़ वर्षीय किट्टू, साले राहुल (18) और विवेक (23) पुत्रगण गौरी शंकर यादव, मित्र दीपांशु पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला सुदमा थाना बेवर जिला मैनपुरी के साथ कार से बाबा नीम करौली धाम जा रहे थे। गड़प्पू पुलिस चौकी से 2 किमी पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रदीप और उसके साले राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.