शामली, मई 11 -- कैराना। तीन दि पूर्व आग में महिला के झुलसने और उसकी दो मासूम बेटियों की दम घुटने से मौत के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। गत गुरुवार को मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी की पत्नी अनीता घर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस दौरान कमरे में फैले धुएं के कारण उसकी छह वर्षीय पुत्री वंदना और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत की दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना के बाद करीब 60 प्रतिशत झुलसी अनीता को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था, जब अस्पताल में भर्ती अनीता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी सास ईश्वरी पर आग लगाकर जलाने का आ...