शामली, अप्रैल 14 -- शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित मेटल इंडस्ट्रीज में प्रदूषण जांच के नाम पर ठगी करने पहुंचे दो पर्यावरण आयोग के फर्जी अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सहायक अभियंता प्रदूषण विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। गत सोमवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित सुखमाल चंद मेटल इंडस्ट्रीज में तीन व्यक्ति पहुंचे और फैक्ट्री संचालक सुभाष चंद जैन से बातचीत करते हुए खुद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का अधिकारी बताया था। उन्होंने फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण की जांच के नाम पर रिपोर्ट मांगी और धुएं का हवाला देकर वसूली का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- आज से शामली से दिल्ली -देहरादून एक से सवा घंटे का सफर लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल और दिल्ली रोड इंडस्ट्री के अध्...