हरदोई, दिसम्बर 7 -- हरदोई। पिछले डेढ़ महीने से बुखार के बाद दोनों पैर नहीं उठा पा रहे चार साल के मासूम विनायक के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करन गौंड मसीहा बन गए। मोहल्ला आशा नगर निवासी राजू पंडित का बेटा विनायक डेढ़ महीने पहले बुखार के बाद कमर के नीचे से पैरों को हिला नहीं पा रहा था। कमर से करवट भी नहीं ले पा रहा था। आर्थिक तंगी के चलते परिजन बहुत परेशान थे और कई डॉक्टरों से परामर्श लेने के बावजूद राहत नहीं मिली। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि हरदोई मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तैनात डॉ. करन गौंड बच्चों के विशेषज्ञ हैं। परिजन बच्चे को लेकर डॉ. करन के पास पहुंचे। डॉ. करन ने जांच के बाद दवा लिखी। दवा लेने के कुछ ही समय बाद मासूम ने पैरों को हिलाना शुरू किया और अगले दिन पूरी तरह से चलने-फिरने में सक्षम हो गया। यह देखक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.