भदोही, जुलाई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में सात केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता यूपी टेट की परीक्षा में कुल 298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दोनों पाली में 5846 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग की। परीक्षा में शामिल हर अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रही। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। यह भी पढ़ें- सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ परीक्षाशिक्षक पात्रता परीक्षा के केंद्र जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शिक्षक पात्रता की परीक्षा को इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो ब्लॉक, गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज, विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज एवं एमए समद इंटर काले...