फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडियट में तकनीकी विषयों की परीक्षा कराई गई। वहीं द्वितीय पाली में इंटर मीडियट की चित्रकला लेखन और चित्रकला प्राविधिक की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में कुल 476 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। पहली पाली में कुल 98 परीक्षा केन्द्रों में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें पंजीकृत 3397 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3284 ने परीक्षा दी और 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी पाली में इंटर की तकनीकी विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 396 के सापेक्ष 14 गैर हाजिर रहे जबकि 382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर में चित्रकला लेखन, चित्रकला प्राविधिक की परीक्षा में पंजीकृत 4735 परीक्षार्थियों क...