दोनों पालियों में 1183 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा
ललितपुर, जुलाई 2 -- ललितपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के पहले दिन जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 1183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। सुबह से लेकर शाम तक जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी अलर्ट रहे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए जनपद में राजकीय बालिका इण्टर कालेज ललितपुर, वर्णी जैन इण्टर कॉलेज, नेहरू महाविद्यालय पार्ट-1, नेहरू महाविद्यालय पार्ट-2, राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर, नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, पीएन इंटर कालेज ललितपुर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी गयीं। यह भी पढ़ें- पहले दिन पहली पाली में 1650 दूसरी में 1603 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.