प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे गोलिया हनीफ चौराहे के पास शनिवार रात हुई मारपीट और गोलीबारी में दोनों पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। दोनों घायलों का प्रयागराज में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। नामजद आरोपियों के साथ ही उनके करीबी भी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही हैं। रानीगंज थाना क्षेत्र के हनीफ चौराहा मस्जिद के पास शनिवार रात दो पक्ष में मारपीट के साथ ही फायरिंग भी हुई। इसमें एक ओर से पूरे गालिया निवासी 25 वर्षीय अजमत और दूसरी ओर से रंजीत उर्फ मेजर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.