सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- परिहार। प्रशासन द्वारा नो मैंस लैंड को लगातार अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के कन्हमां नो मैंस लैंड पर अवस्थित शिव मंदिर को भी हटाया जाना है। इसको लेकर दो दिन पूर्व भारत एवं नेपाल के अधिकारियों ने दोनों देशों के स्थानीय लोगों की बैठक बुलाकर सहयोग की अपील की। बैठक के बाद स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से दो प्रस्ताव पास किया। पहले प्रस्ताव में कहा है कि नो मैंस लैंड के दोनों ओर सरकारी अमीन से माफी करवा अतिक्रमित भूमि को चिन्हित किया जाए। इसके उपरांत अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाए। निर्धारित समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर उचित कार्रवाई की जाए। वही प्रस्ताव संख्या दो में कहा है कि कन्हमां-समसी बॉर्डर के ऊपर स्थित शिव मंदि...