दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल, सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय पर चर्चा
अररिया, अगस्त 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सीमा पार होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को जोगबनी बीसीपी गेट पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने की। नेपाल एपीएफ की ओर से मोरंग के एसपी गैहेन्द्र कुमार भण्डारी शामिल हुए। बैठक में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल, सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसबी की ओर से उप कमांडेंट रविकांत चौधरी, सहायक कमांडेंट शुभ्रांशु पाण्डेय, निरीक्षक सामान्य हरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नेपाल एपीएफ की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.