रामपुर, अप्रैल 17 -- हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों के चिन्हित हिस्से को मुतावल्लियों ने खुद हटवाना शुरू कर दिया है। विशारदनगर स्थित दरगाह पर जेसीबी और ब्लॉक के सामने स्थित दरगाह पर मजदूरों की मदद से जगह खाली करवाने का काम किया गया। मुतावल्लियों की मांग है कि प्रशासन भी अपना वायदा पूरा करे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा नगर के भीतर से गुजर रहे नेशनल हाईवे के लगभग सात किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण कार्य शासन से स्वीकृत कराया गया है। लोक निर्माण विभाग ने यह कार्य शुरू कर दिया है। नगर के सघन क्षेत्र में दो दरगाहों सहित तीन धर्मस्थलों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चिन्हीकरण कराया गया था। प्रशासन से वार्ता के बाद दोनों दरगाहों के मुतावल्ली चौड़ीकरण की जद में आ रही जगहों को खाली करने के लिए तैयार हो गए थे। शुक्रवार को विशार...