लखीसराय, जून 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में ग्रामीणों के दो दलों के बीच आपसी मारपीट हुई और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी एक गुट से चार तथा दूसरे गुट से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लखीसराय जेल भेज दिया गया है। गांव के हरे राम यादव तथा कारी यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव के दलों के बीच आपसी संघर्ष हो गया और आपस में मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। हरे राम यादव ने राहुल कुमार यादव, बबलू कुमार, सूली देवी समेत नौ के खिलाफ लाठी से प्रहार कर मारपीट करने, बक्सा तोड़ने, रुपए की निकासी करने आदि का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपों की जांच वहीं राहुल कुमार ने हरे राम यादव, परशुराम यादव, अंशुमन, ऋषि कुमार, माला देवी आदि के खिलाफ मारपीट कर घायल करन...