मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के दोनों हाथों के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। बुधवार को 27 केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिया गया है। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का रिपोर्टिंग टाइम 9.30 से रखा गया है। 10.30 के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिले में 15 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि ओएमआर शीट के साथ प्रश्नपत्र भी परीक्षार्थियों से वापस ले लिया जाए। परीक्षा शुरू होने के शुरुआती एक घंटे तक केन्द्राधीक्षक और वीक्षक भी मोबाइल नहीं रखेंगे। वीक्षकों को परीक्षा कक्ष का आवंटन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर...