हाथरस, मई 13 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवलनगर नगला भूरा रोड के निकट स्थित दौना पत्तल के गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे दो कर्मचारी आग से झुलस गए। आग में करीब तीन लाख रूपए की दौना पत्तल जलकर राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- कटहरा बाजार में लगी भीषण आग, भारी नुकसानघटना का विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबादियान गली निवासी पवन कुमार पुत्र रामबाबूलाल का नवलनगर नगला भूरा रोड के निकट दौना-पत्तल का गोदाम है। मंगलवार को अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। धुओं का गुबार उठने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर ल...