गंगापार, अप्रैल 14 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। शॉर्ट सर्किट से दोना पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। शोरगुल पर पहुंचे मालिक, कर्मचारी व ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों रुपयों के बने दोना पत्तल, काज के गट्टे, कच्चे माल व मशीनें जलकर नष्ट हो चुकी थीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के नहवाई बाजार निवासी राहुल कुमार मिश्रा पुत्र दिलीप कुमार मिश्रा की प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित चिलबिला बाजार में उनकी पत्नी वंदना मिश्रा के नाम पर वंदना इंटरप्राइजेज फर्म है। इस फर्म में दोना पत्तल, कागज के गट्टे आदि बनते हैं। यह भी पढ़ें- शार्ट-सर्किट से एक के बाद एक कर फुंक गईं सात गुमटियां सोमवार रात रोज की तरह फर्म बंद करके फर्म से आधा किलोमीटर दूर राहुल अपने घर चले गए।...