दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर सोमवार की देर रात पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी राज कुमार यादव के पुत्र संतोष यादव (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। संतोष घर में इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से उसके परिजनों के बीच मातम छा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात गुमती बंद रहने के बावजूद संतोष ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बहादुरपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचाया। वहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.