प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीईसी) 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसमें प्रतापगढ़ जनपद के भी दो होनहारों ने बाजी मारी। इसकी जानकारी होने पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव निवासी माधवेंद्र प्रताप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी ऑल इंडिया रैंक 153 आई है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। माधवेंद्र के पिता नरेंद्र प्रताप सिंह रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। जबकि दादा यमुना प्रसाद सिंह पूर्व मंडल अभियंता रह चुके हैं। माधवेंद्र ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के बाद राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। बाद में आईआईटी खड़...