इटावा औरैया, मई 9 -- जसवंतनगर। विकासखंड की ग्राम पंचायत दोदुआ गोपालपुर में मिशन अध्ययन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव मोंटी ने फीता काटकर किया। मोंटी यादव ने कहा कि वर्तमान समय हाईटेक एजुकेशन का युग है, जिसमें बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बीडीओ डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जो हार नहीं मानते, वही समाज के लिए मिसाल बनते हैं। यह भी पढ़ें- विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन कार्यक्रम में महेश राजपूत, प्रधान ग्राम पंचायत सचिव धर्...