दोघरा : वासुकीनाथ ओझा बने आपूर्ति निरीक्षक, क्षेत्र में खुशी
आरा, जून 21 -- -दो छोटे भाई भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय में हैं वायु यातायात नियंत्रक -पिता ने कोलकाता की कंपनी में मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया, मेहनत लाई रंग बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के दोघरा गांव निवासी किसान जितेन्द्र कुमार ओझा के होनहार पुत्र वासुकीनाथ ओझा ने सफलता का परचम लहराया है। उनका चयन खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में आपूर्ति निरीक्षक (सप्लाई इंस्पेक्टर) के पद पर हुआ है। वासुकीनाथ की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल है। तीन भाइयों में सबसे बड़े वासुकीनाथ ओझा लगभग नौ वर्षों से भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार राज्य लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल की। अपनी इस सफलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.