दोगुना हुआ महारत्न कंपनी का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। गेल इंडिया के शेयर सोमवार को NSE में 5 पर्सेंट लुढ़ककर 172.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मुनाफा करीब दोगुना बढ़ने के बाद भी महारत्न कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गेल इंडिया का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 4665 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 2369 करोड़ रुपये था। महारत्न कंपनी साल 2008 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। तिमाही आधार पर 214% से ज्यादा बढ़ा है गेल इंडिया का मुनाफाअगर तिमाही आधार पर देखें तो महारत्न कंपनी गेल इंडिया के मुनाफे में कहीं ज्यादा उछाल देखने को मिला है। तिमाही आधार पर गेल इंडिया का मुनाफा 214 पर्सेंट से अधिक बढ़ा है। कंपनी को मार्च 2026 तिमाही में 1485 कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.