नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- हाल में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी हीरो मोटर्स के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। हीरो मोटर्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 167.50 रुपये पर पहुंच गए। सितंबर 2026 तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। सितंबर तिमाही में हीरो मोटर्स का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी के शेयर भी बाजार में उतरने के एक महीने से कम में 99 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 7300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 115% से ज्यादा बढ़ा है हीरो मोटर्स का मुनाफाहीरो मोटर्स (Hero Motors) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 115 पर्सेंट स...