कौशाम्बी, मई 19 -- गंगा-यमुना के मध्य बसे दोआबा क्षेत्र में मंगलवार को भी भीषण गर्मी व लू का प्रकोप जारी रहा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द घूमता रहा। सूर्योदय के साथ ही सूरज ने आग बरसानी शुरू कर दी। दिन चढ़ते ही तापमान तेजी से बढ़ा और दोपहर में गर्मी चरम पर पहुंच गई। दोपहर के समय जिले भर के बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटे का माहौल दिखा। लोग केवल अत्यावश्यक कामों से ही घरों से बाहर निकले। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बेहद कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग बार-बार पानी, नींबू-पानी, छाछ और अन्य शीतल पेय पदार्थों की तलाश करते रहे। फल-सब्जी विक्रेता भी छांव में बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। शाम के समय भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। कई जगहों पर लोग छतों पर पानी डालकर ठंडक पैदा करने की कोशिश करते नजर आए। स्वास्थ्य विभ...