फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर, संवाददाता। अन्य जनपदों में भले ही सरकार की योजनाओं का असर न हो रहा हो लेकिन दोआबा जनपद में इसका बेहद असर पड़ रहा है। यहां प्रशासन व महिला विभाग के प्रयास से पिछले पांच साल के अंदर बेटों की अपेक्षा 91 बेटियां बढ़ गई हैं। दोआबा में शासन प्रशासन के प्रयास का बेहद असर पड़ रहा है। यहां प्रशासन व महिला विभाग के प्रयास से पिछले दो साल के अंदर बेटों की अपेक्षा 91 बेटियां बढ़ गई हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1000 बालकों पर 799 लड़कियां थीं। लेकिन वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 1000 बालकों पर 890 लड़कियों तक पहुंच गया। यानी यहां का लिंगानुपात पहले से ही बेहतर स्थिति में है। योजनाओं ने दिया बढ़ावा इसे और बेहतर बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लाडली बेटी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सरीखी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इ...