कौशाम्बी, फरवरी 23 -- रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना जिले की पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दोआबा के 59 स्थानों पर अमन में खलल का खतरा है। आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है। एएसपी ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स के तैयार होने का दावा किया है। स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गंगा-यमुना के मध्य बसी तथागत की तपोभूमि में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाती है। रंग पर्व को अब सिर्फ हफ्ते भर रह गए हैं। इसे देखते हुए बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 59 संवेदनशील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.