कौशाम्बी, फरवरी 27 -- हिमांशु भट्ट। माह-ए-रमजान के बीच करीब तीन दशक बाद पड़ रहे होली के त्योहार पर जिले की शांति व्यवस्था को 514 खुराफातियों से खतरा है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस पहले ही मुस्तैद हो गई है। सभी असामाजिक तत्वों को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया गया है। रंग पर्व के दौरान सभी की सतत निगरानी की जाएगी। इस बाबत एसपी ने सर्किल अफसरों व थानेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं। रंगों का त्योहार इस दफे लगभग 30 साल बाद रमजान के पाक महीने में पड़ रहा है। यही वजह है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वैसे अधिकारी मुक्त कंठ से दावा कर रहे हैं कि उनकी फोर्स किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है और हर समय तैयार भी है। एसपी राजेश कुमार ने त्योहार के काफी पहले ही खुराफाती तत्वों को चिह्नित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.