फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। दोआबा में बढ़ती गर्मी और मौसम में बदलाव के साथ मलेरिया व डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 14 ब्लाकों के कुल 172 गांवों और मोहल्लों को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया है। यह चिन्हांकन हाल ही में कराए गए सर्वे के आधार पर किया गया है, जिसमें जलभराव, गंदगी और मच्छरों के प्रजनन की अधिक संभावनाओं वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सीएमओ डा इस्तियाक अहमद के निर्देश पर अब इन चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नियमित रूप से सर्वे करने, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और संदिग्ध बुखार के मरीजों की तत्काल जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भरी हुंकार,अब मलेरिया खत्म करना ही होगा इसके साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्...