फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। दोआबा में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए 20 पीएमश्री विद्यालयों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नवाचार आधारित शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों का लाभ मिलेगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर चयनित इन 14 कंपोजिट विद्यालयों एवं छह प्राथमिक विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा प्राप्त हो चुका है। इनमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे, जिनमें डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर और ई-कंटेंट के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इससे छात्रों की समझ बेहतर होगी और पढ़ाई अधिक रोचक बनेगी। इसके अलावा विद्यालयों में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं विकसित की ज...