कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- जिले के दो होनहार युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। दारानगर निवासी कपिल दुबे और सैनी क्षेत्र के दिव्यांशु मिश्र की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दारानगर निवासी कपिल दुबे पुत्र बालकृष्ण दुबे पिछले कई वर्षों से प्रयागराज में अपनी बहन के यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। कपिल रोज कड़ी मेनहत करते हुए प्रतिदिन सुबह-शाम बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और शेष समय में मेनहत के साथ पढ़ाई करते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल की। कपिल अपने परिवार में सबसे छोटे हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा दारानगर में ही हुई। उनके पिता कृषि कार्य करते हैं।सैनी निवासी दिव्यां...