दोआबा के दर्जनभर खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- प्रयागराज मंडल की 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कौशाम्बी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। तीन सितंबर को प्रयागराज के श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज करछना में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के चार बालिका और आठ बालक खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ी धर्मा देवी इंटर कॉलेज के हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शंभूनाथ इंटर कॉलेज के खिलाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.