फतेहपुर, अगस्त 1 -- फतेहपुर। दोआबा के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाने में अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज-सीकर प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का दोनो ओर से फतेहपुर में दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। बताते हैं कि यह ट्रेन ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों को दोआबा सीध जोड़ेगी। आस्था, कला व संस्कृति को जोड़ने वाली विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज से 10 अगस्त से 30 नवम्बर तक कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सीपीआरओ डा.शिवम शर्मा ने बताया कि दोआबा व रींगस क्षेत्र (श्री खाटू श्याम जी) के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी श्रद्धालुओं को प्रदान किए जाने के उद्देश्य से इसका संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- 10 अगस्त से 30...