गिरडीह, मई 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान बिहारो गांव निवासी अशोक पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टाटा मैजिक और बाइक के बीच आमने-सामने में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अशोक पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में बाइक और मैजिक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मुखिया तुलसी महतो भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के दौरान बाइक पर ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत-पेज-3 हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारण कुछ देर क...