गिरडीह, मार्च 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के दोंदलो में झंडा मिलन मैदान का उद्घाटन रामनवमी के मौके पर किया गया। दोंदलो मुखिया तुलसी महतो एवं उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, खुबलाल पासवान, मंगर महतो, पोखन ठाकुर, अजय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो ने बताया कि झंडा मिलन मैदान को स्टेडियम के रूप में परिणत कर दिया गया है। इसे देखते हुए बगल में खाली पड़ी जमीन को झंडा मिलन मैदान के लिए चिन्हित किया गया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से झंडा मिलन मैदान चिन्हित करते हुए जेसीबी लगाकर मैदान को समतल कराया और आज यहां झंडा मिलन मैदान का उद्घाटन किया गया। बताया कि ...