हजारीबाग, मई 4 -- चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के दैहर पंचायत सचिवालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। शिविर में लगभग 100 महिला एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई।जांच के दौरान ग्रामीणों का ब्लड टेस्ट, बीपी, वजन और एक्स-रे किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य टीम में मुख्य रूप से डॉ. दिनेश एकलभ्य, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, संजीत कुमार, कमलेश कुमार और ऋतिक कुमार शामिल थे। शिविर को सफल बनाने में पंचायत की सभी सहिया दीदियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.