हरदोई, मई 14 -- हरदोई। जनपद में बुधवार को आयी तेज आंधी तूफान और आकाशीय बिजली से जन हानि भी हुई है। दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को जल्द मदद मिलेगी। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि तहसील शाहाबाद में आंधी तूफान के कारण देवकी पुत्री नरेश उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम रूपापुर शिरोमननगर, तहसील संडीला में आकाशीय विद्युत से अंकिता पुत्री छोटे उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम आंट माजरा आंटसांट की मौत होने की सूचना मिली है। दोनों प्रकरणों में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे ही प्राप्त होगी वैसे ही तत्काल सहायता राशि के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त तहसील बिलग्राम में आंधी के कारण पेड़ गिरने से...