हाथरस, मई 4 -- जनपद के विकास भवन सभागार में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बेमौसम बारिश एवं अन्य दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय,विशिष्ट अतिथि हाथरस विधायक अंजुला माहौर,भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बृजेश चौहान,मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित,उप कृषि निदेशक निखिल देव तिवारी उपस्थित रहें। जनपद में करीब 28245 कृषकों ने रबी अभियान हेतु फसल बीमा योजना अंतर्गत पंजीकरण किया गया जिसके सापेक्ष लगभग 495 किसानों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर प्राप्त हुई थी। समारोह में 5 किसान को सांकेतिक चेक वितरण किया गया है एवं 10 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- 4467 किसानों को मिली 4.67 करोड़ की क्षतिपूर्ति जिला ...