भभुआ, अप्रैल 30 -- वाम मजदूर संगठन 15 दिनों तक पंचायत कार्यालय का घेराव करेगा औद्योगिक विकास और स्थायी नौकरियों की कमी दूर करना बड़ी मांग (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के जिला प्रभारी भीम सिंह ने कहा कि सोन कैनाल के मौसमी मजदूर से 10 माह काम लिया जाता है। फिर नये लोगों को रख लिया जाता है। यह भी पढ़ें- मई दिवस पर मजदूरों को गिफ्ट, सरकार ने मजदूरी बढ़ाईमजदूरों की नियमितीकरण की मांग इन मजदूरों को नियमित करने के लिए 39 दिनों की लंबी हड़ताल कर ईई के समक्ष धरना दिया गया। मलेरिया उन्मूलन मजदूरों से पहाड़ी क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव का काम वर्षों से लिया जा रहा है। लेकिन, इन्हें आज तक न नियमित किया गया और न मानदेय में वृद्धि की गई। यात्रा भत्ता तक नहीं देते। मशीन खराब होने पर खुद से बनाने के लिए क...