कौशाम्बी, जून 29 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 साल की बेटी शनिवार की रात दैनिक क्रिया के लिए जाने की बात कहकर उठी थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि शाहपुर निवासी पवन सिंह पुत्र राम मिलन सिंह बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...