अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या। जिला पूति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि श्रमिको को दैनिक कार्यो के लिए पांच किग्रा एफटीएल सिलेण्डर की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। यह सिलेण्डर उनके लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें बार-बार पते का प्रमाणपत्र दिए बिना गैस की जरुरत होती है। इसे सरकारी आईडी के आधार पर क्रय किया जा सकता है। इसको रेहड़ी पटरी, चाय की दुकान अथवा छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठान उपयोग कर सकते है। ---- यह भी पढ़ें- सुपौल : राशन कार्ड लाभुकों को पीडीएस से दिया जा रहा कोयला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...