सोनभद्र, जनवरी 12 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के कर्मचारियों ने स्वरचित हिंदी कविताओं का पाठ किया जिसका सुधि श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया । पूर्णिमा चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबंधक(मानव संसाधन) की एक कविता का वीडियो प्रस्तुतीकरण भी किया गया।इस मौके पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा, ने विश्व हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन हेतु कर्मचारियों को प्रेरित किया। दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां (प्रेजेंटेशन) भी दी गईं, जिनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। इस मौके प महाप्रबंधक (प्रचालन एवं...