अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के गायत्री मोहल्ला वार्ड संख्या 15 के रहनेवाले एक दैनिक अखबार के छायाकार अशोक कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह की मां वीणा देवी का बुधवार की रात करीब नौ बजे निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। जिला के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दल से जुड़े नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। स्व वीणा देवी महिला कॉलेज अररिया के संस्थापक प्राचार्य स्व बबन प्रसाद सिंह की धर्म पत्नी थी। इनके निधन पर प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भगत,सचिव अमित कुमार सहित सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, आबिदुर रहमान, मनोज विश्वास,अविनाश म...