लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम दे ताली: सपनों से सफलता तक का आयोजन संगीत नाटक अकादमी में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, अभिभावकों, कंटेंट क्रिएटर्स और सरकारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिगामी सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देना और विकसित भारत के लक्ष्य में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में लाना रहा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दे ताली सॉन्ग का लॉन्च रहा जिसे प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने गाया है। यह गीत युवा महिलाओं की आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की भावना का प्रतीक है। इसके साथ ही गुफ्तगू सत्र में कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका, मानसिकता परिवर्तन और सामाजिक बदलाव पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...