अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला। शहर की एमडीए कालोनी में मंगलवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाण के ने कहा कि देश में हिन्दू आबादी लगातार घट रही है। नौ राज्यों व एक हजार नगरों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। हिन्दुओं से अपनी संख्या बढ़ाने की अपील की। देश व धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने व बलिदान लेने की शपथ दिलाई। उन्होंने गजरौला क्षेत्र के बलिदानियों के नाम गिनाए और लोगों से अपना इतिहास याद रखने को कहा। कहा कि सरकार होने के बाद भी बंगाल व कश्मीर से हिन्दू भगाए गए। कहा कि सब कुछ सरकार नहीं करती है, हमें भी अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने गजरौला के कई मोहल्लों के नाम लेते हुए कहा कि आक्रमणकारियों के नाम पर मोहल्लों के नाम क्यों रखे गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ...