मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने मुजफ्फरपुर-रक्सौल और दरभंगा-रक्सौल मेमू का विस्तार किया है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग ने शनिवार को पत्र जारी कर जल्द इसे लागू करने को कहा है। साथ ही इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है।मुजफ्फरपुर-रक्सौल 63313 मेमू पैसेंजर का विस्तार सिकटा तक किया गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से शाम 6.40 बजे खुलकर रात 10.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 15 मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी और रात 11.55 बजे सिकटा पहुंचेगी। वहीं, 63314 सिकटा-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर सुबह चार बजे खुलकर सुबह 4.37 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यहां 23 मिनट रुकने के बाद सुबह पांच बजे खुलकर 9.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।दरभंगा-रक्सौल यह भी पढ़ें- नरकटियागंज और सिकटा से चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 63373 मेमू का विस्तार नरकटियागंज त...