हाजीपुर, फरवरी 18 -- वैशाली। सं.सू. वैशाली थाना परिसर मंगलवार की सुबह-सुबह रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां देह व्यापार में हिरासत में ली गई एक महिला से मिलने आई उसकी बहन मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड 8 सोनरपट्टी निवासी ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों बहनों ने मिलकर पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी एवं सिपाही अमरजीत कुमार का बाल पकड़कर मारपीट किया। दोनों यहीं नहीं रुकीं थाना परिसर में जमकर उत्पात मचाते हुए थाना परिसर में रखे गए कई फूल के गमले को तोड़ दिया। इतना ही नहीं टेबल पर रखे गए कागजात को फाड़कर फेंक दिया। दोनों बहनों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए वायरलेस, बिजली के तार एवं कंप्यूटर को तोड़ डाला। बीच-बचाव करने गए स्थानीय लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी का बाल पकड़कर...